Posts

Showing posts from December, 2019
Image
Yamunotri Dham: कहां-कहां घूमें, कैसे पहुंचे उत्तर भारत में 4 धाम काफी मशहूर है जो कि उत्तराखंड के अंदर है, जिनमें बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री शामिल है। ये छोटे धाम के नाम से भी जाने जाते हैं और इनका हिंदू धर्म में अलग ही महत्व है। यमुनोत्री कालिद पर्वत पर समुद्र तल से 4421 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यमुनोत्री के बारे मे पौराणिक कथाओं में कहा जाता है कि सूर्य की पत्नी छाया से यमुना और यमराज पैदा हुए यमुना नदी के रूप मे पृथ्वी मे बहने लगीं और यम को मृत्यु लोक मिला। ऐसा कहते हैं कि जो भी कोई मां यमुना के जल मे स्नान करता है वो आकाल म्रत्यु से मुक्त हो जाता है साथ ही मोक्ष को भी प्राप्त कर लेता है। आमतौर पर तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम के लिए एक दिन की यात्रा या ज्यादा से ज्यादा एक रात तक ही रुकना पसंद करते है। इस वजह से कुछ आकर्षक और सुन्दर दर्शनीय स्थलों के दर्शन करना तीर्थयात्री भूल जाते है। हालांकि अगर आप यमुनोत्री में एक या दो दिनों के लिए यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां पर आप कई जगहों पर जा सकते हैं जिन्हें देखना बिलकुल भी ना भूलें। यमुनोत्री में